फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। बर्बाद हुई फसल का मुआवजा देने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने से नाराज किसानों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। खन्ना- मवईखुर्द मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी कर लेखपाल पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। दो घंटे तक लगे जाम में कई वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

विकासखंड कबरई के मवई खुर्द गांव में अतिवृष्टि से बर्बाद खरीफ फसलों का किसानों को मुआवजा नहीं मिला। किसान बृजगोपाल, सरमन, मूलचंद्र, मुकेश, राजारानी, तिजिया आदि का आरोप है कि क्षतिपूर्ति के एवज में लेखपाल सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर मुआवजे का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
एक सप्ताह पहले किसानों ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था और डीएम मनोज कुमार को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई न होने और मुआवजा राशि न मिलने से किसानों का धैर्य जवाब दे गया और हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें