बीपीएल राशन कार्ड धारकाें के लिए खुशखबरी है। ऑयल कंपनियाें द्वारा बीपीएल राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस कनेक्शन योजना के तहत जोड़ा जा रहा है। योजना का लाभ पाने के लिए कार्डधारकों को अपने नजदीक गैस एजेंसी में जाकर कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। इस योजना का लाभ केवल 31 मार्च तक ही दिया जाएगा। एचपी गैस एजेंसी संचालक हिमांशु परमार और इंडेन गैस एजेंसी संचालक राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियाें को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। इसके लिए इच्छुक बीपीएल कार्ड धारक जल्द से जल्द कनेक्शन फार्म के साथ राशन कॉर्ड की फोटोकॉपी और फोटो एजेंसी कार्यालय में जमा कर दें। उन्होंने बताया कि कनेक्शन की तमाम औपचारिकताएं भी 31 मार्च के अंदर ही पूरी की जानी हैं।