मालूम हो कि पीपीएन चौराहे से लेकर कीरत सागर तिराहे तक करीब तीन किलोमीटर गड्ढायुक्त सड़क दो साल से उखड़ी पड़ी है। जिसकी जनप्रतिनिधियाें और अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली। जिसके चलते शासन ने उक्त सड़क के निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग ने धनराशि अवमुक्त होने के बाद दो माह पहले टेंडर कर दिए। इसके बाद भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया। उल्लेखनीय है कि पीपीएन चौराहे से कीरत सागर तिराहे तक सड़क पूरी तरह उखड़ जाने से दिनभर वाहनाें की आवाजाही के चलते धूल उड़ने के कारण इस रोड पर रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया था। वहीं दुकानदारों को भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। काम शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली।