फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने हड़ताल कर जताया विरोध

Sat, 25 Mar 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
तहसील में विरोध जताते वकील। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बा कुलपहाड़ के अधिवक्ता करन सिंह के साथ पांच दिन पहले दिन दहाड़े हुई मारपीट और लूटपाट की घटना से नाराज वकील काम काज ठप कर हड़ताल पर रहे। आरोपियों को जेल न भेजे जाने पर अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील में विरोध जताकर नारेबाजी की। ऐलान किया कि जब तक दोषियों को जेल नहीं भेजा जाता, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन



कस्बा कुलपहाड़ के अधिवक्ता करन सिंह 20 मार्च को तहसील कुलपहाड़ में कामकाज निपटाकर बाइक से घर जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उनकी बाइक रोककर मारपीट की। साथ ही सोने की चेन व नगदी लूट ली थी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए वकीलों ने सीओ कुलपहाड़ को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन किया था।

सीओ के हस्तक्षेप के बाद एजाज उर्फ तेज खां, राजू व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों को जेल न भेजे जाने से नाराज तहसील कुलपहाड़ के वकीलों ने कामकाज ठप कर हड़ताल शुरू की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि पुलिस आरोपियों को तीन दिन से कोतवाली में बैठाए है
विज्ञापन


, लेकिन उनका चालान नहीं किया जा रहा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवनारायण खरे ने बताया कि शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना से वकीलों ने मुलाकात कर आरोपियों का चालान करवाने और विवेचक बदले जाने की मांग की थी। शनिवार को वकीलों ने तहसील में हड़ताल जारी रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें