फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े तालाब सूखे, पेयजल का संकट

Sat, 02 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कुलपहाड़ में सूखा पड़ा तालाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के दो बड़े तालाब सूख गए हैं। इनमें धूल उड़ रही है। जलस्तर खिसकने से हैंडपंप भी जवाब देने लगे हैं। इससे पेयजल का संकट गहरा गया है। पीने के पानी को लेकर लोग मुसीबत में हैं।
विज्ञापन


कस्बे का बड़े तालाब 79 एकड़ में फैला है। चौधरी तालाब का क्षेत्रफल 13 एकड़  है। दोनों तालाबों में पानी सूख गया है। दो साल से बरसात न होेने से जलस्तर नीचे खिसक गया है। इससे कुआं भी सूख गए हैं। हैंडपंप पानी छोड़ रहे हैं। ज्यादातर हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है।

इससे लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। इन तालाबों की खुदाई पर 25 करोड़ रुपये खर्च होने काअनुमान है। इस रकम की नगर पंचायत अध्यक्ष विमला देवी अनुरागी ने 27 जनवरी 2015 को शासन को पत्र भेजकर डिमांड की है। अभी तक बजट स्वीकृत नहीं हुआ।
विज्ञापन


तालाबों की खुदाई सैकड़ों वर्ष पूर्व महाराजा छत्रसाल के शासनकाल में हुई थी। इसके बाद इन तालाबों की खुदाई नहीं हुई। तालाबों में सिल्ट जमा होने से इनकी भंडारण क्षमता समाप्त हो गई है। नगर पंचायत के पास तालाबों की खुदाई के लिए बजट नहीं है। तालाबों की खुदाई में व्यय अधिक होने के कारण नगर पंचायत खुदाई कराने में असमर्थ है।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने शासन से तालाब ख्ुादाई के लिए पैसे की मांग की है। इन्होंने बताया कि बजट मिलते ही तालाबों की खुदाई कराकर इनकी जल भंडारण क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे आने वाले दिनों में पेयजल समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें