फोटो 30 एमएएचपी 05 परिचय-बिना संचालन ही इस तरह शौचालय भवन में आईं दरारें। संवाद-
-14 लाख रुपये से बने शौचालय का एक दिन भी नहीं मिला लोगों को लाभ
-निर्माण में घटिया सामग्री व जिम्मेदारों की मिलीभगत का आरोप, धरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कबरई (महोबा)। नगर पंचायत कबरई की ओर से रानी लक्ष्मीबाई नगर में तीन साल पहले लाखों रुपये खर्च कर बनवाया गया सार्वजनिक शौचालय जर्जर हो गया गया है। निर्माण के बाद से ही शौचालय पर ताला जड़ा रहा। ऐसे में सरकारी धन खर्च होने के बावजूद जनता को इसका लाभ नहीं मिल सका। शौचालय भवन में अब जगह-जगह दरारें आ गई हैं।
सभासद पिंकी वर्मा, पूर्व सभासद रविचंद वर्मा, राकेश, पप्पू गुप्ता, अतुल यादव, घनश्याम वर्मा, रमन, सुधांशु तिवारी, गुड्डन यादव आदि ने डीएम प्रभास कुमार को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया। आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल होने से शौचालय की अधिकांश दीवारों में दरारें आ गईं हैं। सरकारी धन खर्च होने के बावजूद निर्माण का लाभ जनता को नहीं मिल रहा है। कस्बावासियों ने निर्माण की गुणवत्ता, शौचालय बंद रखे जाने और सरकारी धन के उपयोग की जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
चेतावनी दी है कि मामले में कार्रवाई न होने पर पंचायत कार्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। नगर पंचायत के अवर अभियंता शिवचंद का कहना है कि करीब 14 लाख की लागत से शौचालय का निर्माण कराया गया था। देखरेख के अभाव में दीवारों में दरारें आ गई है। शौचालय को दुरुस्त कराया जाएगा।