फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई में आड़े नहीं आएगी कूड़ा गाड़ियों की कमी

Sun, 15 Mar 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूर्व में नगर पालिका द्वारा सफाई कार्य के लिए सिंटेक्स की कूड़ा गाड़ियां मंगाई गई थी। लेकिन ये कूड़ा गाड़ियां कमजोर और टिकाऊ न होने के कारण जल्द ही टूट गईं। कूड़ा गाड़ियाें की कमी के चलते जहां सफाई कर्मियाें को सफाई कार्य में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, वहीं जगह-जगह गंदगी के चलते लोगाें में भी नराजगी व्याप्त थी। नगर पालिका में कूड़ा गाड़ियाें की समस्या की खबर अमर उजाला ने 15 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा रविवार को ही आधा सैकड़ा लोहे की नई कूड़ा गाड़ियां मंगा ली गईं। जिससे सफाई कर्मियाें ने राहत की सांस ली। नगर पालिका चेयरमैन पुष्पा अनुरागी ने बताया कि तकरीबन 7.92 लाख रुपये से 132 कूड़ा गाड़ियां मंगाई जा रही हैं। जिससे सफाई कर्मियाें को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें