फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक दवाओं का झांसा दे पैसा एेंठ रहे आदिवासी

Sat, 14 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिवासियाें का एक समूह इन दिनों शहर में खासा सक्रिय है। आदिवासी शहर के प्रमुख चौराहों पर अस्थाई दुकान लगाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। दुकानाें में विभिन्न प्रकार की जड़ी बूटी व तमाम पदार्थों से गैस, डायबिटीज, कमजोरी, ब्लड प्रेशर, दर्द, श्वास सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियां दूर करने का दावा कर लोगों को झांसे में फंसाकर उनसे पैसा ऐंठा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के बिना शहर में खुलेआम माइक लगाकर लोगाें को अच्छे स्वास्थ्य का झांसा देकर दवाएं दे रहे है। हालत यह है कि यह आदिवासी लोगों को  20-20 गोलियां दे रहे है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वार्ष्णेय का कहना है कि आदिवासियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। नागरिक ऐसे लोगों के झांसे में न आएं। किसी प्रकार की बीमारी होने पर अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लें। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले आदिवासियों का पता लगाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें