फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2016-17 का लेबर बजट किया स्वीकृत

Sat, 30 Jan 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला पंचायत सभागार में नवागत जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिले में सात गौशालाओं का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में वर्ष 2016-17 में कराए जाने वाले कार्याें की क्षेत्र पंचायतों की कार्य योजना, लेबर बजट स्वीकार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिले में सूखे के हालात को देखते हुए दैवीय आपदा के लिए विवेकाधीन कोष से दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। जिससे आपातकालीन स्थिति में दैवीय आपदा के तहत मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि जिले में 250 हैंडपंप अनुमोदन के बाद स्वीकार किए गए है। जिससे कहीं पर भी पानी की समस्या आती है तो तत्काल हैंडपंप लगवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में लगे टावर में 20 हजार रुपये प्रति टावर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के भवन निर्माण नक्शा के लिए उपविधि तैयार कराने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया है। राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत 2015-16 प्राप्त धनराशि से जिले में निर्माण कार्य के टेंडर आदि की प्रक्रिया एवं ठेकेदारी पंजीयन स्वीकार किया गया। बैठक में अधिशाषी अभियंता जल निगम को पानी उपलब्ध कराना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समय पर एंबुलेंस उपलब्ध कराना, पशु चिकित्सा अधिकारी की चारा वितरण, अधिशाषी अभियंता विद्युत को बिजली सप्लाई ठीक कराने के कड़े निर्देश दिए गए। बैठक में सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, जिला सहकारी बैंक को फौरी सहायता के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत अंशु शिवहरे, आरती साहू, श्रीमती नीरज यादव, रमा सिंह, माधुरी, माया देवी, सियारानी, संजय सिह, अनिल कुमार, विनोद कुमार सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे। साथ ही सीडीओ शिवनारायण और अपर मुख्य अधिकारी राकेश साहू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें