फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन में टेंट का पाइप छूने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कस्बा बेलाताल में टेंट के पाइप उतारते समय हाईटेंशन लाइन में छूने से एक श्रमिक की मौत हो गई। आयोजक व अन्य श्रमिक जिला अस्पताल में शव रखकर गायब हो गए। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कस्बा बेलाताल के गांधी आश्रम मार्ग निवासी अशोक दीक्षित का पुत्र छिद्दू (30) मेहनत-मजदूरी का काम करता था। सात मार्च में स्टेशन रोड में बट्टीलाल चौराहा के समीप एक मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान होने हैं। जिसके लिए शनिवार की शाम टेंट का सामान मंगाया गया था। छिद्दू ट्रैक्टर-ट्राली में रखे लोहे के पाइप निकाल रहा था। तभी एक पाइप ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में छू गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। आयोजक व आसपास मौजूद श्रमिक उसे सीएचसी ले गए। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही छिद्दू की मौत हो गई। तब साथ आए लोग शव रखकर मौके से खिसक गए। घटना से मृतक की पत्नी तुलसा व मासूम बच्चे माधव, उमेश व दीप का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें