फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, छह निकले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है लेकिन मौतों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई जबकि छह लोग पॉजिटिव निकले। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 74 पहुंच गई है।
विज्ञापन

बुधवार को 1,694 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। जिनमें से छह लोग पॉजिटिव निकले जबकि दो लोगों की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. मनोजकांत सिन्हा ने बताया कि बुधवार को 67 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 148 रह गई है। जिनमें से 78 लोग होम क्वारंटीन है जबकि शेष का कोविड एल-1 व एल-2 अस्पताल में चल रहा है। बुधवार को 514 लोगों का टीकाकरण किया गया।
कुंडी खटखटाकर वैक्सीन लगवाने को किया प्रेरित
कुलपहाड़। वैक्सीन लगवाने के लिए प्रशासन जुटा है। बुधवार को अपर उपजिलाधिकारी अरुण दीक्षित के नेतृत्व में प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार, ईओ निर्दोष कुमार ने कस्बा कुलपहाड़ में लोगों के घरों पहुंचकर कुंडी खटखटाकर वैक्सीन की डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही वैक्सीन को लेकर लोगों के भ्रम को भी दूर किया गया।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि वैक्सीन का कोई साइड-इफैक्ट नहीं है। इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। जिससे कोरोना की गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। भ्रमण के बाद अपर उपजिलाधिकारी ने कोरोना निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमें डोर-टू-डोर सर्वे व टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के प्रति रणनीति बनाई गई।
एसडीएम ने छह गांवों का भ्रमण कर किया जागरूक
चरखारी। एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में सीएचसी के चिकित्सकों ने बुधवार को जरौली, इमिलियाडांग, बगरौन, तिसौनी, गोरखा व गौरहारी का भ्रमण कर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक किया। घर-घर जाने और उन्हें समझाने के बाद लोगों ने वैक्सीन लगवाने की सहमति जताई। इस मौके पर डॉ. विनोद कुमार, नर्स मालती गुप्ता, ज्योतिरानी, सुमन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें