फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों की मदद को आगे आए लोग, गरीबों को राशन सामग्री दी और कराया भोजन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच के लिए आए श्रमिकों को लंच पैकेट बांटते पुलिस जवान - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। लॉकडाउन के चलते गरीबों व महानगरों से लौट रहे लोगों को खाने-पीने की परेशानी को देखते हुए पुलिस प्रशासन के साथ जागरूक लोग मदद के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन

शहर में पुलिस ने महानगरों से लौटे सैकड़ों श्रमिकों को जिला अस्पताल में जांच के लिए लंबी कतार में लगा देखा। भूखे-प्यासे श्रमिकों को पुलिस ने एक-एक मीटर की दूरी बनाकर लंच पैकेट वितरित किए। लाइन में लगे लोगों ने लंच खाकर राहत महसूस की।
कस्बा कुलपहाड़ में शोभित सोनी, राहुल अग्रवाल आदि ने उपजिलाधिकारी मोहम्मद उवैस व तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा की मौजूदगी में लॉकडाउन से परेशान गरीब लोगों को उनके घर जाकर जरूरत की राशन सामग्री उपलब्ध कराई। रेलवे स्टेशन कुलपहाड़ में दिल्ली से पटरी के रास्ते पैदल चलकर आए मुसाफिरों को भोजन का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन

खरेला प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत खरेला और पुलिस ने बंदी से परेशान गरीबों को लंच पैकेट वितरित कर मदद की। रविवार को थाना प्रभारी राजू सिंह, नगर पंचायत के लिपिक महेंद्र श्रीवास्तव ने अन्य कर्मियों के साथ दलित बस्ती और रोजमर्रा प्रभावित गरीब वर्ग के घर-घर जाकर उनको परिवार और बच्चों की संख्या के अनुसार लंच पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें