महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
जनपद हमीरपुर के जरिया गांव निवासी संतोष विश्वकर्मा (35) शनिवार की शाम किसी कार्य से बाइक से महोबा आ रहा था। तभी हाईवे में कस्बा कबरई के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। इसी तरह मलकपुरा निवासी प्रकाशराज (20), सुगिरा निवासी राजा (35), सूपा निवासी महेंद्र (29), पहाड़िया निवासी शीपेंद्र (22), पुरवा निवासी प्रकाश (35), बुधौरा निवासी जयहिंद (29), पुरवा पनवाड़ी निवासी कृष्णकांत (12) व अकौना निवासी आशा (35) अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)