फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गए पशुपालक की मधुमक्खियों के हमले से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालक पर मधुमक्खियों का हमला, मौत
विज्ञापन

- बकरियों के लिए पेड़ से पत्ते तोड़ते समय हुईं थी हमलावर
संवाद न्यूज एजेंसी
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के फदना गांव निवासी वृद्ध पशुपालक पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। वृद्ध पशुपालक अचेत होकर गिर गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फदना गांव निवासी भवानीदीन (65) के पांचों पुत्र दिल्ली में मजदू्री करते हैं। वह गांव में बकरी पालन करता है। गुरुवार की दोपहर भवानीदीन बकरियां चराने के लिए समीप के जंगल में गया था। शाम के समय बकरियों के लिए वह पेड़ से पत्ते तोड़ रहा था। तभी पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर डाल गिर गई। जिससे मधुमक्खियों के झुंड ने पशुपालक पर हमला बोल दिया। जंगल में किसी के भी मौजूद न होने पर पशुपालक घंटों जंगल में ही पड़ा रहा। शाम के समय जब अन्य चरवाहे वहां से गुजरे तो वृृद्ध को अचेत देखा। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना उसके पुत्रों प्रकाश, धरम, राजीव, केशचंद्र आदि को दिल्ली में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें