फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो की दवा पीने पहुंचे बच्चे

Sun, 25 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
अस्पताल के पोलियो बूथ में बच्चे को दवा पिलाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में पल्स पोलियो अभियान के प्रति अभिभावकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह आठ बजे से ही पोलिंग बूथों में दवा पिलाने के लिए अभिभावाकों के साथ बच्चों की भीड़ जुटने लगी। जिला अस्पताल के पोलिंग बूथ पर डीएम वीरेश्वर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव
विज्ञापन


ने एक बच्चे को दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत कराई। जिले में 556 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। सुबह आठ बजे से ही बूथों पर पोलियो दवा पिलाने का सिलसिला शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चलता रहा। अभियान का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी

डा. एसके वार्ष्णेय, अतिरिक्त सीएमओ सुरेंद्र कुमार, डा. एके सिंह सहित तमाम डाक्टरों ने पोलियो बूथ पर जाकर निरीक्षण किया। सीएमओ और स्वस्थ्य शिक्षा अधिकारी नवीन नामदेव ने अनाथालय, बजरिया, निजामी क्लीनिक सहित तमाम बूथों का निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वैक्सीन कम पड़ने पर तत्काल भिजवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आज से डोर टू डोर पिलाई जाएगी दवा
कोई भी बच्चा छूटा संकट हमारा टूटा, इस नारे को सच करने के लिए सोमवार से डोर टू डोर छह दिन तक दवा पिलाई जाएगी। किसी कारणवश कोई बच्चा पोलिया बूथ में दवा पीने से वंचित रह जाता है तो उसे घर पर दवा पिलाई जाएगी है। इतना ही नहीं कोई भी बच्चा दवा

पीने से वंचित न रह सके इस गरज से रविवार को प्राइवेट बस स्टैंड, रोडवेज में बूथ बनाकर बसों में सफर कर रहे 0 से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो दवा पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें