फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: रिवॉल्वर के बल पर किशोरी का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 14 Feb 2023 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलपहाड़(महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दादा के साथ कथा सुनकर लौट रही किशोरी को दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने रिवॉल्वर के बल पर अगवा कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। किशोरी के दादा ने कोतवाली में दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी वृद्घ अपनी 17 वर्षीय पौत्री के साथ मंदिर में चल रही शिवपुराण की कथा सुनने गया था। सोमवार रात करीब नौ बजे वह पौत्री के साथ लौट रहा था। तभी रास्ते में पहले से घात लगाए दो बाइकों में बैठे चार नकाबपोश युवकों ने उसे रोक लिया और किशोरी को खींचने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी कनपटी पर रिवॉल्वर लगा दी और किशोरी को बाइक पर बैठाकर ले गए। पीड़ित ने घर पहुंच यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को पूरे दिन परिजन किशोरी की तलाश करते रहे। शाम पांच बजे कोतवाली कुलपहाड़ में दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ किशोरी के अपहरण की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। मामला संदिग्ध है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें