फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Crime: शराब के लिए रुपये न देने पर कुल्हाड़ी से हमलाकर पत्नी को मार डाला

Tue, 14 Feb 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महोबा जिले के सिजवाहा गांव में शराब के लिए रुपये न देने पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सिजवाहा गांव निवासी वीरू राही की शादी मध्यप्रदेश के राजनगर थाना क्षेत्र के बिजौना गांव निवासी रिंकी (21) के साथ दो साल पहले हुई थी।

विज्ञापन


उसके छह माह का पुत्र है। आए दिन पति के शराब पीकर घर पहुंचने पर पत्नी का विवाद होता था। सोमवार की दोपहर तीन बजे वीरू नशे की हालत में घर पहुंचा और शराब के लिए रुपये मांगने लगा। पत्नी ने रुपये देने से मना किया तो रिंकी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गले में एक के बाद एक कई प्रहार करने से रिंकी की मौके पर मौत हो गई।

इसी दौरान छह माह के नाती को लेकर पड़ोस में गई मां रूपा घर पहुंची तो घटना देखकर उसके होश उड़ गए। मामले की सूचना पड़ोसियों व पुलिस को देने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सीओ चरखारी अजय कुमार अग्रवाल, थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों व पड़ोसियों से जानकारी ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। आरोपी मेहनत-मजदूरी का काम करता है। घटना के समय पिता शंकर खेत की ओर गया था। सीओ का कहना है कि पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या की है। मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें