फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: फिरौती न मिलने पर अपहृत युवक की हत्या कर शव दफनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला बड़ीहाट से 22 मार्च को अपहृत हुए युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने किराये के मकान के अंदर ही शव दफना दिया। पुलिस ने दफनाए गए शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पांच लाख की मांगी गई फिरौती न मिलने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला बड़ीहाट निवासी जितेंद्र यादव (22) के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। तब से वह अपने मामा गजराज यादव के यहां रहकर एक मिल में काम करता था। 22 मार्च को अज्ञात लोगों ने जितेंद्र को अगवा कर लिया। देर रात उसके मामा गजराज के मोबाइल पर फोन से कराकर पांच लाख की फिरौती मांगी गई। मामा ने पुलिस को सूचना देकर भांजे की बरामदगी की मांग की थी। शहर कोतवाली पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के खुलासे के लिए सीओ रामप्रवेश राय के पर्यवेक्षण में चार टीमें लगाई गईं थी।
कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह, सर्विलांस प्रभारी राहुल परमार व स्वाट टीम प्रभारी बृजेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने सोमवार की सुबह खजुराहो रेलवे ट्रैक के किनारे से दो युवक नितेंद्र कुशवाहा निवासी रायनपुर चरखारी व सूरज सेंगर निवासी दरौटा थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर को पकड़ा। जिनके पास से तीन मोबाइल बरामद हुए। एक मोबाइल अपहृत जितेंद्र का होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। जिस पर आरोपियों ने बताया कि वह जितेंद्र यादव से ब्लूड गे डेटिंग एप के माध्यम से संपर्क में आए थे। जिसकी बातों से पता चला कि जितेंद्र यादव के पास 10 बीघा जमीन है। रुपयों की जरूरत होने पर उन्होंने जितेंद्र के अपहरण का प्लान बनाया और मामना रोड स्थित किराये के मकान में ले जाकर हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। युवक के मामा से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। मांग पूरी न होने पर जितेंद्र की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसी कमरे में सब्बल से गड्ढा खोदकर दफना दिया। बाद में बाहर से मकान का ताला बंदकर दूसरे स्थान पर लिए गए किराये के मकान में चले गए। आरोपियों की निशानदेही पर एसडीएम जितेंद्र कुमार, तहसीलदार व पुलिस की मौजूदगी में दफनाए गए शव को खोदकर निकाला गया।
विज्ञापन

बांदा से आई फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। एसपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराएं बढ़ाई गई हैं। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें