महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोर समेत 10 लोग घायल हो गए।
मोहल्ला समद नगर निवासी तौफीक (18) रविवार की शाम बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे युवक घायल हो गया। इसी तरह सिंघनपुर बघारी निवासी दस्सी, जैतपुर निवासी गोरेलाल, चरखारी निवासी नीतेश, हमीरपुर चुंगी निवासी रवि, अकौना निवासी प्रतीक्षा, ग्योड़ी निवासी संजय, मुरानी निवासी लक्ष्मी प्रसाद, करहरा कलां निवासी खूबचंद्र व समद नगर निवासी विजय अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। (संवाद)