फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खोई ने दो विकेट से जीता अंडर-15 सीरीज का फाइनल मुकाबला

Wed, 11 Feb 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। ब्लॉक जैतपुर के कस्बा अजनर के कुरेले मैदान में चल रही अंडर-15 क्रिकेट सीरीज का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। जिसमें खोई क्रिकेट क्लब ने दीपेश क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को ट्रॉफी व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दीपेश क्रिकेट क्लब की शुरूआत बेहद खराब रही। टीम निर्धारित 12 ओवर के मुकाबले में 69 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में खोई क्रिकेट क्लब की टीम ने 10 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे टीम दो विकेट से विजेता बनीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सचिन को 80 रन बनाने पर मैन ऑफ द सीरीज और फाइनल मैच में 32 रन की पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर की भूमिका देवेंद्र यादव व चंद्रशेखर राजपूत ने निभाई जबकि कमेंट्री संतोष राजपूत और स्कोरिंग सत्यम नामदेव ने की। इस मौके पर अनिल तिवारी, डॉ. सनत राजपूत, नवल कुशवाहा, समिति के अध्यक्ष विनय मिश्रा, सुरेश अहिरवार, अरविंद कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार, रीतेश, देवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें