काली नदी में गिरता फैक्ट्री का गंदा पानी।
- फोटो : ब्यूरो
जिले के चरखारी और खरेला शहरी क्षेत्र को पेयजल समस्या से अब निजात मिल जाएगी। शासन स्तर से चरखारी खरेला सामूहिक पेयजल योजना पुनर्गठन के लिए 6.47 करोड़ को संस्तुति मिल गई है। फिल्टर और पंप हाउस की क्षमता वृद्धि व पाइप लाइनों का विस्तार जल्द ही शुरू हो जाएगा।
गर्मी में पेयजल समस्या प्रभावित शहरी इलाकों के लिए प्रशासन की पहल कारगर दिखने लगी है। जिले में सर्वाधिक पेयजल समस्या से प्रभावित नगर चरखारी और खरेला की दिक्कत को देखते हुए पेयजल योजना पुनर्गठन के लिए भेजे गए प्राकलन को स्वीकृति मिल गई है।
शासन स्तर से 6.47 करोड़ की योजना को संस्तुति मिलने के साथ धनराशि आवंटित हो जाने से अब इन शहरी क्षेत्रों की पेयजल सुविधा का और विस्तार हो सकेगा। जल निगम सिविल शाखा अधिशासी अभियंता सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि बहुप्रतीक्षित पुनर्गठन पेयजल योजना को स्वीकृति मिल गई है।
उन्होंने बताया कि सिविल और यांत्रिक शाखा को धनराशि शीघ्र ही आवंटित हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चरखारी और खरेला की पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए पंप हाउस और फिल्टर प्लांट की क्षमता वृद्धि हो जाएगी। साथ ही शहरी क्षेत्र के पेयजल प्रभावित मोहल्लों में पाइप लाइनों का विस्तार कराया जाएगा।