फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कबड्डी में खरेला ने चरखारी को हराकर जीती विजेता ट्रॉफी

Wed, 12 Nov 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 16 परिचय-कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में दमखम दिखाते खरेला व चरखारी के ​खिलाड़ी
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में चल रहे गोवर्द्धन्नाथजू मेले में बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबले में खरेला की टीम ने चरखारी को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कबड्डी के मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले राउंड में पांच मुकाबले हुए जबकि दूसरे राउंड में चार मुकाबले खेले गए। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला सौंरा व खरेला के बीच हुआ। जिसमें खरेला की टीम ने जीत दर्जकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में चरखारी ने कनेरा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला खरेला और चरखारी के बीच हुआ। जिसमें खरेला की टीम ने जीत दर्ज कर विजेता का खिताब हासिल किया। निर्णायक की भूमिका प्रदीप राजपूत हमीरपुर व नरेंद्र यादव चरखारी ने निभाई। इस मौके पर कबड्डी संघ के जिला सचिव देवीचरण, उदघोषक प्रदीप सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें