चरखारी (महोबा)। कस्बे के ऐतिहासिक गोवर्धन्नाथ जू मेला परिसर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय बुंदेलखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन आधा दर्जन मुकाबले हुए। इसमें खरेला व रावतपुरा की टीमें विजेता रहीं।
कबड्डी का पहला मुकाबला खरेला व स्वासामाफ टीम के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में खरेला ने स्वासामाफ को 35-08 से हरा दिया। रावतपुरा ने कुलपहाड़ स्टेशन को 31-20 अंकों से हराकर जीत दर्ज की। खरेला बी टीम ने कनेरा को 33-08 से हराया। सिरमौर व पचपहरा टीम के बीच हुए मैच में सिरमौर की टीम विजयी रही। सुदामापुरी व सालट के बीच हुए मुकाबले में सालट विजेता घोषित की गई, जबकि रोमांचक मुकाबले में गोरखा ने चरखारी को हराया। इस मौके पर पदम सिंह, गौतम, बाबा भारती, नरेंद्र पाठक, सभाषद मनोज पाठक, दिनेश यादव समेत तमाम दर्शक मौजूद रहे। संचालन प्रदीप सिंह यादव ने किया।