- बैंकों को तत्काल कर्ज स्वीकृत करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखारी (महोबा)। प्रधानमंत्री सुनिधि योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप कर्ज वितरण में देरी होने से नाराज एडीएम एके वर्मा ने बैंकों को तत्काल लोन स्वीकृत करने के निर्देश दिये।
केंद्र सरकार ने देश में छोटे दुकानदारों को 10-10 हजार का कर्ज की योजना शुरू की है। लेकिन अभी तक 50 फीसदी ही लोगों को कर्ज दिया गया है। इसी क्रम में एडीएम ने चरखारी व खरेला का शुक्रवार को दौरा किया। एडीएम बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंचे और शाखा प्रबंधक को ऋण वितरण के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सुनिधि का योजना कार्य के जिला प्रभारी जितेंद्र भाटी ने बताया कि चरखारी नगर पालिका में 836 लोगों का ऋण स्वीकृत किया जाना है, लेकिन अभी तक 503 लोगों ने ही ऑनलाइन आवेदन किया है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी, केके सोनकर और प्रवीण रिछारिया मौजूद रहे।