फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अपराधियों पर रखी जाए पैनी नजर-एसपी

Sun, 04 May 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने शनिवार को कोतवाली चरखारी का औचक निरीक्षण किया। कहा कि अपराधियों पर पैनी नजर रखी जाए। जनता की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। एसपी ने कोतवाली परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस बैरक, मैस, मालखाना, हवालात, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष आदि को देखा। कहा कि कोतवाली आने वाले नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों से वार्ता कर उनके कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह, पीआरओ विषयदेव बुंदेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें