फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: उमंगेश्वर द्वाद्वश ज्योर्तिलिंग मंदिर से निकाली कांवड़ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। शहर व कस्बा चरखारी में सोमवार को कांवड़ यात्रा निकाली गई। पुष्पवर्षा के साथ कांवड़ियों का स्वागत हुआ। शहर के उमंगेश्वर द्वाद्वश ज्योर्तिलिंग मंदिर से निकाली गई कांवड़ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। यात्रा में शामिल भक्त भगवान भोले की भक्ति में लीन नजर आए। ओरछा धाम से प्रारंभ हुई कांवड़ यात्रा सोमवार को चरखारी पहुंची। ड्योढ़ी दरवाजे पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। कांवड़ यात्रा पचराहा मंडी, वीपार्क होते हुए ऐतिहासिक महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। जहां कांवड़ियों ने विधि-विधान से भगवान शिव पर बेतवा नदी से लाया गया जल चढ़ाकर समाज व देश की तरक्की की प्रार्थना की। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, युवराज सिंह, रामबाबू गुप्ता, नीरज सोनी, शिवम, अनुपम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें