चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के अक्ठौंहा गांव में खेत गए किसान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अक्ठौंहा निवासी रामेश्वर यादव (55) सोमवार को खेत में उड़द व तिल की फसल में दवा का छिड़काव कर रहे थे। तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर गए। खेत में मौजूद परिजन उसे सीएचसी चरखारी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच कर रही है। (संवाद)