फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खेलकूद में बांदा की कंचन और महोबा के रामविवेक ने जीती चैंपियनशिप

Mon, 21 Oct 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करने पर जूनियर बालिका वर्ग में बांदा की कंचन पटेल और सीनियर बालक वर्ग में महोबा के रामविवेक ने चैंपियनशिप जीती। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन 6,000 मीटर क्रॉस कंट्री दौड़ में सुनील कुमार पहले, भोलाराम दूसरे व चंद्रशेखर तीसरे स्थान पर रहे। बालिका सब जूनियर वर्ग की 200, 400 व 600 मीटर दौड़ में बांदा की मनोरमा यादव तो बालक में 100, 200 और 800 मीटर बाधा दौड़ में चित्रकूट के शुभम ओवरऑल चैपिंयन बने।
विज्ञापन

जूनियर बालिका वर्ग की 800, 1,500 व 3,000 मीटर दौड़ में कंचन चैंपियन रहीं। वहीं, चित्रकूट के मोहम्मद आजम 400, 800 और 1,500 मीटर दौड़ में चैंपियन बने। सीनियर बालिका वर्ग में 13-13 अंक पाकर सपना व नीलम संयुक्त रूप से चैंपियन बनीं जबकि बालक वर्ग की लंबी कूद और ट्रिपल जंप में नेहरू इंटर कॉलेज के रामविवेक चैंपियन रहे।
विज्ञापन

राजकीय व्यायाम शिक्षक अमित राजपूत ने बताया कि अब यह चैंपियन बनारस जिले में प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विजयी प्रतिभागियों को डीआईओएस गिरधारीलाल कोली, उप क्रीड़ाधिकारी रामचंद्र और रामदीन सोनी ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक नंदराम यादव, निशांत सिंह, अनुदेशवाल, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें