फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घरेलू विवाद में राजमिस्त्री ने ट्रेन से कटकर दी जान

Mon, 21 Oct 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर घरेलू विवाद में एक राजमिस्त्री ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। शराब पीकर घर पहुंचने पर पत्नी से विवाद के बाद राजमिस्त्री ने यह कदम उठाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना कबरई के सुरहा निवासी महेंद्र अहिरवार (28) राजमिस्त्री था। शराब का लती होने के चलते उसका घर पर आए दिन विवाद होता था। शनिवार की शाम महेंद्र एक बार फिर नशे की हालत में घर पहुंचा। पत्नी पुष्पा से कहासुनी होने के बाद रात करीब 11 बजे वह घर से निकल गया। इसके बाद रेलवे ट्रैक पर मकरबई गांव के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी।
रेलकर्मी की सूचना पर पहुंची पुलिस को महेंद्र का शव दो हिस्सों में मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों में रोना-पीटना मच गया। थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार नागर का कहना है कि अत्यधिक शराब पीने के चलते उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें