फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबरई में तीन दिन में एक दिन मिल रहा पानी

Mon, 29 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई बांध के सूख जाने से कस्बे में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। हालत यह है कि हैंडपंपों और कुंओं के जवाब देने से लोग एक किमी दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। जल संस्थान तीन दिन में पानी की आपूर्ति कर रहा है। कई मोहल्लों में पानी न पहुंचने से जलसंस्थान टैंकरों से पानी की सप्लाई कर रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस साल कबरई बांध ने जल आपूर्ति करने के मामले में हाथ खड़े कर दिए हैं। जिससे कस्बे में पानी की विकराल समस्या पैदा हो गई है। जल संस्थान बांध में नाली बनाकर पानी की व्यवस्था कर रहा है। जिससे तीन दिन में एक दिन पानी की आपूर्ति होने से पानी को लेकर समस्या बढ़ गई है। तीन दिन में एक दिन पानी मिलने के कारण लोग ड्रम और बड़ी-बड़ी टंकिया भर लेते है। वहीं, मध्यम और गरीब वर्ग के लोग पानी को लेकर खासा परेशान हैं।

कस्बे मोहल्ला शास्त्री नगर, जवाहर नगर, सुभाष नगर, इंदिरा नगर, राजेंद्र नगर, विवेक नगर, रानी लक्ष्मी नगर और अंबेडकर पार्क में सबसे ज्यादा पानी का संकट है। ग्रामीण दयाराम, पवन त्रिपाठी, राजू, कैलाश, प्रीतम प्रकाश निगम, रामकिशोर, बल्लू, अवधेश, मनोज प्रजापति ने बताया कि तीन दिन में एक दिन पानी की आपूर्ति होने से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जल संस्थान के अवर अभियंता एसके वर्मा का कहना है कि कबरई बांध में बोर कराया जा रहा है। जिससे नियमित पानी की आपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन


जिले के सूखाग्रस्त हालात को देखते हुए जल संस्थान और जल निगम ने पेयजल संकट से निपटने के लिए कार्ययोजना बनाई है। जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता राजीव कुमार और जलनिगम के अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में टैंकर कैप्सूल बदलने में 22 लाख, मरम्मत के लिए सात लाख, हैंडपंप मरम्मत के लिए  30 लाख, कबरई में चैनल बनाकर पेयजल आपूर्ति करने के लिए 11 लाख, जैतपुर कबरई और चरखारी ब्लॉक क्षेत्र के गांवों और शहरी क्षेत्र के लिए पानी की आपूर्ति और हैंडपंप मरम्मत को शामिल किया गया है। बताया कि शासन से कार्ययोजना स्वीकृति मिलने और बजट जारी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें