फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में जखा की टीम ने सेरगढ को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा) खेलो इंडिया के तहत मंगरौल महोत्सव में गुरुवार को कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग का फाइनल मैच सेरगढ़ और जखा के बीच हुआ। जखा ने सेरगढ़ को 18 अंक से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। विजेता जखा टीम को उपहार के रूप में 5100 व उपविजेता सेरगढ को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं, बालिका वर्ग में जखा की टीम ने तुर्रा मुहार की टीम को 30 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मंगरौल महोत्सव बुधवार को शुरू हुआ था। महोत्सव के दूसरे दिन बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पहला मैच दिदवारा और जखा के बीच खेला गया। इसमें जखा ने दिदवारा को 22 अंक से हराया। दूसरे मैच में शेरगढ़ ने कुलपहाड को 15 अंक से हराया। दूसरे चक्र के सेमीफाइनल में जखा की बालिका टीम ने तुर्रा मुहार को 30 अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि गांव में माता-पिता को अपने बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित करना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सेंगर, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि रमेश यादव, ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि कौशल सोनी, अर्जुन सिंह राजपूत मौजूद रहे। मैच के उद्घोषक दिनेश पंचाल, स्कोरर राहुल राजपूत, रेफरी नरेंद्र पाठक, बद्री मास्टर, बाबा भारती, शिखापाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें