फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न का शिकार महिला को गुलाबी गैंग दिलाएगी न्याय

Tue, 11 Oct 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
गुलाबी गैंग की जिला कमांडर ने पीड़िता से ली घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ससुरालीजनों ने जिस महिला को आठ माह पहले कुएं में फेंक दिया था। गुलाबी गैंग ने उसे न्याय दिलाने का ऐलान किया है। कुएं में फेंके जाने से पीड़ित महिला की रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है। वह चलने फिरने में असमर्थ है। पिता उसका इलाज करा रहे थे। अब पैसा न होने पर पिता ने बेटी को जिला अस्पताल
विज्ञापन


में भर्ती कराते हुए गुलाबी गैंग को मामले से अवगत कराया। मामला थाना खन्ना के ग्राम ग्योड़ी का है। यहां के निवासी शिवलाल पुत्र गरीबा ने अपनी बेटी सुमन की शादी 28 मई 2013 को हमीरपुर जिले के थाना जरिया के ग्राम पवई निवासी ब्रजेंद्र उर्फ धर्मेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि शादी के समय मांग के

अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन शादी के बाद से ससुरालीजन 65 हजार की नगदी, सोने की जंजीर व बाइक की मांग करने लगे। पिता ने और दहेज देने पर असमर्थता जताई जिसके बाद से ससुरालीजन सुमन का उत्पीड़न करते हुए मारपीट करने लगे। 08 फरवरी 2016 को ससुरालीजनों ने सुमन को जान
विज्ञापन


से मारने की नियत से कुएं में फेंक दिया। जिससे उसकी रीड़ की हड्डी टूट गई और दोनों पैरों ने काम करना बंद कर दिया। बाद में ससुरालीजन बेटी को मायके छोड़ गए। पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा थाना खन्ना में दर्ज किया गया। पिता शिवलाल ने अपनी पुत्री

सुमन का इलाज झांसी में कराया लेकिन पैसे की कमी के चलते सुमन को आराम नहीं मिला। उधर, मंगलवार को सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंची गुलाबी गैंग की जिला कमांडर फरीदा बेगम ने महिला को न्याय दिलाने के लिए आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें