फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिखाए जूडो-कराटे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शहर के आल्हा चौक में युवतियों को जूडो-कराटे के जरिए आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए गए। साथ ही, उन्हें छात्राओं, बहु-बेटियों और महिलाओं से आत्मरक्षा करने की अपील की गई। जूडो-कराटे के प्रशिक्षण को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ बढ़ रही छेड़खानी की घटनाओं के मद्देनजर आल्हा चौक पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं को सुरक्षित रहने का संदेश दिया। जूडो कराटे ट्रेनर संदीप चंदेल ने बताया कि अब जमाना बदल गया है। युवतियों और महिलाओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। मौका पड़ने पर उन्हें आत्मरक्षा करनी चाहिए, इसलिए हर जिले में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लगभग एक घंटे तक चले नुक्कड़ नाटक और युवतियों द्वारा दिखाए जा रहे जूडो-कराटे के हुनर को देखने के लिए राहगीर खड़े हो गए। जिससे काफी देर तक लोग नाटक और जूडो-कराटे देखते रहे। जूडो-कराटे और नुक्कड़ नाटक में नम्रता चतुर्वेदी, प्रियांशी, पवन आर्या, नंदिता, निकिता चतुर्वेदी, प्रेरणा, अपर्णा और संदीप चंदेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें