फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से भिड़ा ट्रैक्टर चालक

Thu, 21 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
आपस में बहस करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व ट्रैक्टर चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम बंगले के सामने से बिना रायल्टी के पत्थर लेकर निकल रहे ट्रैक्टर को ज्वांइट मजिस्ट्रेट ने रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर भगाकर ले गया और रोडवेज परिसर में खंडा पत्थर उतारकर जाने लगा। तभी पीछे से पहुंचे ज्वांइट मजिस्ट्रेट ने उसे रोक लिया। रोके जाने पर ट्रैक्टर चालक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से भिड़ गया। दोनाें में नोकझोंक होने लगी तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रैक्टर कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मधुसूदन नागराज हुगली डीएम कैंप कार्यालय जा रहे थे। उसी समय डीएम बंगले के सामने से खंडा पत्थर लादे निकले ट्रैक्टर को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने रोका लेकिन ट्रैक्टर चालक बिना गाड़ी रोके भाग निकला। पीछा करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी पहुंच गए। तब तक ट्रैक्टर चालक राजेश यादव रोडवेज परिसर में पत्थर उतारकर भागने लगा।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ट्रैक्टर चालक को रोक लिया। इस पर चालक अधिकारी से भिड़ गया। दोनों में तीखी झड़प होने लगी। अधिकारी ने गाड़ी के कागजात चेक किए लेकिन चालक के पास न तो रायल्टी मिली और न गाड़ी के कागज मिले। मौके पर पहुंचे एसएसआई केपी सिंह ने चालक को हिरासत में ले लिया और खंडा पत्थर ट्रैक्टर में भरवाते हुए कोतवाली ले गए। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें