महोबा। गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
शनिवार को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे जुब़ेर बेग व जिला खाद्य विपणन अधिकारी राम कृष्ण पांडेय क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें साधन सहकारी समिति सूपा, सहकारी संघ कुलपहाड़, पीसीएफ जैतपुर व सहकारी संघ जैतपुर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसमें सूपा व पीसीएफ जैतपुर क्रय केंद्रों पर क्रय गेहूं के सापेक्ष एफसीआई में की गई डिलीवरी पर नाराजगी जताई। केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि खरीद किए गए गेहूं की त्वरित डिलीवरी कराएं। क्रय केंद्र सहकारी संघ कुलपहाड़ व सहकारी संघ जैतपुर में खरीद के लिए बारादाना की व्यवस्था ना कराए जाने पर जिला प्रबंधक पीसीएफ को चेतावनी व पीसीएफ क्रय केन्द्रों पर खरीद केन्द्रों का नियमित देखरेख ना करने पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को स्पष्टीकरण मांगा गया है।