बुंदेलखंड के ऐतिहासिक सहस्त्र श्री स्वामी गोवर्धन्नाथ जू महाराज मंदिर का 134वां मेला 31 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। एक महीने तक चलने वाले इस मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाहरी दुकानदारों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
रियासती नगर चरखारी में 31 अक्टूबर से शुरू हो रहे धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक मेले के कार्यक्रम निर्धारित हो गए हैं। मेला के आयोजक नगर पालिका अध्यक्षा रुखशाना खातून ने बताया कि 5 नवंबर से 13 नवंबर तक दिन में पंडित सुनील कौशिक रामकथा अमृत वर्षा के तहत कथा का रसपान
कराएंगे। 13 से 18 नवंबर तक दिन में डाक बंगला में क्रिकेट प्रतियोगिता और 19 व 20 नवंबर को अखिल भारतीय विशाल दंगल का आयोजन होगा। 22 से 27 तक अखिल भारतीय हाकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। वहीं, रात के समय वृंदावन धाम के कलाकारों द्वारा रासलीला का आयोजन किया
जाएगा।14 नवंबर को जवाबी कीर्तन, 15 नवंबर को बुंदेलखंड लोकगीत और लोकनृत्य, 16 नवंबर को बूगी-बूगी नृत्य प्रतियोगिता, 17 को आकाशवाणी कलाकारों का लोकगीत कार्यक्रम, 18 को शाम-ए-गजल, 19 को भक्ति आरर्केस्ट्रा भजन संध्या, 20 से 24 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 25 नवंबर को
जवाबी कीर्तन कार्यक्रम, 26 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 27 नवंबर को जवाबी कीर्तन, 28 को बूगी-बूगी, 29 को अखिल भारतीय मुशायरा, 30 नवंबर को आरर्केस्टा और आतिशबाजी के प्रदर्शन के साथ मेले का समापन हो जाएगा।