फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 57 मेधावियों को मिले मेडल व प्रशस्ति पत्र

Thu, 02 May 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 57 छात्राें को मेडल, प्रशस्ति पत्र व डायरी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने कहा कि छात्र जितनी मेहनत करेंगे, भावी जीवन उतना ही सुखी बनेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी विनोद पुरवार और विभाग प्रचारक मनोज ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने हाईस्कूल के अमित, निवेद, हर्षित, सुमित, प्रवीण, शिवम, सागर, नितिन, नैतिक, राहुल, लोकेश, विवेक, अंकित, सज्जन, सौरभ और वीरेंद्र को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया।
इसी तरह इंटर में अमन ऋषिराज, प्रिंस, हृदेश, प्रशांत, राज, राघवेंद्र, विवेक, नितिन, मोहित, प्रिंस विश्वकर्मा, सुमित, विकास, रवि व अंकित प्रभाकर समेत 57 छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी ने कहा कि महोबा के छात्रों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नगर का नाम रोशन किया है। पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद पाठक ने कहा कि सम्मानित हुए छात्र और मेहनत करें।
इस मौके पर पं. जगप्रसाद तिवारी, हरीश पुरवार, लक्ष्मी नारायण सिंह, उमाशंकर गुप्ता, कमलेश चौरसिया, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा, शिशु शिक्षा निकेतन इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य अरुण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें