फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: झांसी मंडल ने टिकिट चेकिंग कर पाया 5.55 करोड़ राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल ने मई में टिकट चेकिंग से 5.55 करोड़ का राजस्व अर्जित किया है। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झांसी मंडल ने टिकट चेकिंग से मई में अब तक की सर्वाधिक आय अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह पिछले वर्ष मई में प्राप्त 4.10 करोड़ की आय की तुलना में 26.13 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन


मुख्यालय की ओर से मई के लिए 66 हजार मामलों और 4.65 करोड़ राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष झांसी मंडल ने 68,520 मामले दर्ज किए। करते हुए 5.55 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। इस तरह झांसी मंडल ने निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 3.68 प्रतिशत अधिक प्रकरण दर्ज किए व 16.22 फीसदी अधिक राजस्व अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि में सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक भूपेंद्र मीणा, देवी सिंह मीणा, सोनू राय, साजिद अनवर, नीरज वर्मा, अमित गुप्ता, रूपेंद्र कुमार सहित अन्य का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें