फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रोडवेज बस में महिला यात्री के बैग से लाखों के जेवर चोरी

Mon, 05 May 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रोडवेज बसों और ऑटो में यात्रा के दौरान यात्रियों के जेवर व सामान चोरी होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को रोडवेज बस में एक महिला यात्री के बैग से लाखों के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच करते हुए परिचालक से पूछताछ की।
कोतवाली क्षेत्र के बरीपुरा गांव निवासी अधिवक्ता संजय कुमार की पत्नी पूनम रविवार को रोडवेज बस से रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने कस्बा खरेला जा रही थी। जैसे ही वह बस में चढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी कुछ यात्रियों ने उसका बैग लेकर ऊपर रख दिया। एक किमी आगे झलकारीबाई तिराहे के पास कुछ लोग उतरे तो महिला को आशंका हुई। बैग देखने पर वह किनारे से फटा मिला। बैग में रखा तीन तोला सोने का हार समेत अन्य जेवर गायब थे। महिला ने फोन से पति व पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें