फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताले में फेवीकोल डाल 10 लाख के जेवर उड़ाए

Wed, 02 Sep 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। टप्पेबाजों ने ज्वेलर कारोबारी के दुकान में लगे ताले में फेवीकोल डाल उसे उलझा दिया। वह ताला खोलने का प्रयास करने लगा, इस बीच टप्पेबाज करीब 10 लाख के जेवर से भरा बैग लेकर भाग निकले। कारोबारी के शोर मचाने पर पुलिस ने नाकेबंदी कराई, लेकिन टप्पेबाजों का कही पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

  शहर के मोहल्ला धलैतनपुरा निवासी सर्राफा व्यवसायी जितेंद्र सोनी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मुख्य बाजार स्थित अपनी दुकान पर पहुंचे। इस दौरान ताले में फेवीकोल लगा था और चाभी नहीं लगी। वह जेवर से भरा बैग पास में ही रखकर ताला खोलने का प्रयास करने लगे। तभी बाइक सवार बदमाश आए और जेवर से भरा बैग लेकर भाग निकले। व्यापारी के चीखने पर आसपास के दुकानदारों ने पीछा किया। सूचना पर पुलिस ने भी नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। दिन दहाड़े घटी इस घटना से सर्राफा व्यापारियों में खासा आक्रोश है। कारोबारी जितेंद्र कुमार सोनी के मुताबिक बैग में करीब 10 लाख के जेवर थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें