फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग कांड के विरोध में निकाला जुलूस

Fri, 10 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
कैंडिल जुलूस निकालते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार की रात मथुरा के जवाहर बाग कांड के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडिल जुलूस निकाल कर विरोध जताया। साथ ही शहीद हुए पुलिस अधीक्षक और एसओ के परिजनों को नौकरी के साथ साथ 50-50 लाख रुपये दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


तीन जून को मथुरा में अवैध कब्जा हटाने पहुंची पुलिस पर कब्जाधारियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिसमें पुलिस अधीक्षक मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव शहीद हो गए। प्रदेश सरकार की लापरवाही के विरोध में भाजपा के नगर अध्यक्ष ओमनारायण तिवारी और महामंत्री पुष्पेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में आल्हा चौक से रात्रि नौ बजे कैंडिल जुलूस निकाला गया। जो तहसील चौराहा, सराफा चौराहा, ऊदल चौक सहित विभिन्न मार्गो से होता हुआ पुन: आल्हा चौक पहुंचकर समाप्त हो गया।

कैंडिल जुलूस दौरान भाजपा कार्यकताओं ने सपा सरकार के विरोध में नारेबाजी की। आल्हा चौक पर शहीद एसपी और एसओ को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर भागवत प्रसाद गुप्ता, हरीसिंह वर्मा, ममता भदौरिया, उर्मिला राजपूत, संदीप शुक्ला सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें