फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी और ऊंची कूद में जैनसी ने बाजी मारी

Thu, 24 Dec 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल में सातवां बाल महोत्सव शुरू हो गया। पहले दिन
विज्ञापन

निबंध, कुर्सी दौड़, ऊंची कूद और कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्रा वर्ग की लंबी और ऊंची कूद प्रतियोगिता में जैनसी राजपूत ने बाजी मारी, जबकि बालक वर्ग की लंबी कूद में समर ने पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में आकाश की टीम ने पृथ्वी की टीम को 17-3 से हराया।
गुरुवार को आरबीपीएस में आयोजित बाल महोत्सव के पहले दिन प्री प्राइमरी वर्ग की कुर्सी दौड़ हुई। इसमें प्री प्राइमरी में मयंक और कपिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नर्सरी में खुशी ने अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। प्री नर्सरी कक्षाओं की स्पेलिंग कांपटीशन में समीक्षा, गुनगुन और नर्सरी में मोहम्मद अशरफ युगप्रताप और सौभाग्य ने बाजी मारी। सुई धागा दौड़ में कक्षा एक के यश तिवारी व खुशी, कक्षा दो में राजशरण, कक्षा तीन से आशीष सैनी व श्रेयांश ने पहला स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में कक्षा एक की हिमालवी कक्षा दो के पद्मजा राजपूत और कक्षा तीन की छात्रा इमराना ने बाजी मारी।जूनियर वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में समर राजपूत और छात्रा वर्ग में जैनसी राजपूत अव्वल रही। ऊंची कूद में बालक वर्ग में निखिल राजपूत और बालिका वर्ग में जैनसी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में आकाश की टीम ने पृथ्वी की टीम को 17-3 से पराजित किया। दूसरे मैच में सागर की टीम ने सृष्टि की टीम को 12-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बाल महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य अमित अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें