फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शेष दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गौरतलब है कि कस्बा अजनर के महुआ बांध निवासी सोहिल यादव को सात फरवरी की रात गांव के ही वीरेंद्र ने तमंचे से गोली मार दी थी। घायल सोहिल की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया था। थाना पुलिस ने चाचा राधेश्याम की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को थानाध्यक्ष लाखन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जानलेवा हमले के दो आरोपी वीरेंद्र व नीतेंद्र उर्फ नीतू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वीरेंद्र के पास से एक अवैध तमंचा व नीतू के पास से एक चाकू भी बरामद की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें