पनवाड़ी (महोबा)। जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई अधिवेशन व निर्वाचन पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवगनपुरा पनवाड़ी में हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर जयहिंद नारायण तिवारी, मंत्री पद पर मनोज अनुरागी ,कोषाध्यक्ष पद पर पवन चतुर्वेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
निर्वाचन अधिकारी प्रशांत कुमार सक्सेना, पर्यवेक्षक मनीष कुमार एवं धर्मेंद्र कुशवाहा ने चुनाव कराया। तीन पदों अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष पद के लिए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन हुआ। इस दौरान मैथिलीशरण, उमाशंकर कौशिक, राजेंद्र, जयराम, दिनेश, सत्यवती, महेंद्र, सुनीता, मनीषा शिक्षक मौजूद रहे।