फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की

विज्ञापन
मालखाने में श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी पर सजाई गई झांकी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया गया। कृष्ण भक्तों ने पूरे दिन व्रत रखकर विधि विधान से पूजा अर्चना की। रात 12 बजते ही घर घर में नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गूंज सुनाई दी। विभिन्न स्थानों पर बाल गोपाल की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। महिलाओं ने सोहर गीत गाए तो भक्तों ने आतिशबाजी छुटाकर कृष्ण जन्म की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर जिले में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। हालांकि इस बार पर्व दो दिन होने के चलते अधिकांश लोगों ने मंगलवार को कृष्ण जन्म मनाया जबकि कुछ भक्त बुधवार को मनाएंगे। शहर के मालखाना, समदनगर स्थित कृष्ण मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर झांकियां सजाई गईं। शाम ढलते ही लोग पूजा की तैयारियों में जुट गए। रात 12 बजते ही भगवान कृष्ण का जन्म होते ही भक्तों ने फूलों की बारिश कर खुशी मनाई।
चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज सभागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य देवीप्रसाद शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित वचनों से सभी को कृष्णमय कर दिया। कार्यालय प्रमुख रविंद्र बाबू व संगीताचार्य रामशरण ने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार समेत शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

महंगे दाम पर बिका खीरा
महोबा। कृष्ण जन्माष्टमी पर खीरा का अधिक महत्व है। पूजा सामग्री व खीरा खरीदने के लिए लोगों की बाजार में भीड़ जुटी रही। पूजा के दौरान खीरा का महत्व होने के चलते दुकानदारों ने जमकर चांदी काटी। 20 से 30 रुपये किलो बिकने वाला खीरा 60 से 70 रुपये किलो बिका जबकि डंठल लगा खीरा 100 रुपये किलो बेचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें