फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्र से खरेला आईटीआई में शुरू होंगी कक्षाएं

Sat, 13 Jun 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो वर्षो से मुख्यालय में चल रहे आईटीआई केंद्र खरेला का जुलाई सत्र से कस्बे में कक्षाएं संचालित होने के आसार बढ़ गए हैं। 12 ट्रेडों की मान्यता के साथ शिक्षकों की कमी के कारण यह केंद्र महोबा में चल रहा है। संपूर्ण भवन और कार्यशाला के साथ-साथ साजसज्जा से तैयार इस केंद्र में दो वर्ष से कक्षाएं शुरू नही हो पा रही थी।
विज्ञापन

खरेला में दो वर्ष पहले से लाखों की लागत से तैयार आईटीआई केंद्र में बहुप्रतीक्षित कक्षाएं जुलाई सत्र से शुरू हो जाएंगी। बसपा सरकार के दौरान श्रम मंत्री रहे कुंवर बादशाह सिंह के प्रयासों से कस्बे के लिए आईटीआई केंद्र स्वीकृत हुआ था। जिसका निर्माण कार्य वर्ष 2012 में पूर्ण हो गया था। वर्ष 2013 में 12 ट्रेडों से संचालित होने वाले केंद्र में फर्नीचर और कार्यशाला के लिए संसाधन उपलब्ध हो गए, लेकिन शिक्षिकों की कमी के चलते केंद्र में कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी। जनता की मांग पर इस केंद्र की कक्षाएं दो वर्ष पहले मुख्यालय के आईटीआई में ही छात्र-छात्राओं का दाखिला लेकर विभिन्न ट्रेडों की पढ़ाई शुरू करा दी गई। दो वर्ष से खरेला केंद्र की कक्षाएं महोबा में संचालित होने से छात्र छात्राओं को नियमित कक्षाओं में अध्ययन करने के लिए धन और समय बर्बाद कर रोजाना महोबा आना पड़ता है। इस वर्ष जुलाई सत्र से खरेला आईटीआई केंद्र में शुरू हो जाएगा। आईटीआई महोबा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि ट्रेडों की आवश्यकता के अनुसार मांग के सापेक्ष प्रदेश स्तर से शिक्षकों की तैनाती होनेे वाली है और जल्द ही कक्षाओं के शुरू कराने की तैयारी है। केंद्र में सुरक्षा दृष्टि से पीआरडी जवानों की तैनाती एक दो दिन में कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें