फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: समर्थ पोर्टल पर पंजीयन से महाविद्यालयों की सीटें भरना मुश्किल

Thu, 29 May 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शैक्षिक सत्र 2025-26 में महाविद्यालयों की स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह परिवर्तित हो गई है। इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन किए जा रहे हैं। समर्थ पोर्टल पर आवेदन होने से महाविद्यालय के प्राचार्यों को यह नहीं पता चल पा रहा है कि उनके कॉलेज में प्रवेश के लिए कितने छात्रों ने आवेदन किए। ऐसे में वह अपने यहां आवेदन कराने के लिए प्रयास नहीं कर पा रहा है। इससे महाविद्यालयों की सीटें भर पाना मुश्किल दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जिले में संचालित तीन राजकीय व 23 निजी महाविद्यालय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध हैं। पिछले शैक्षिक सत्र तक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ही ऑनलाइन आवेदन होते थे। तब यह आसानी से पता चल जाता था कि किस महाविद्यालयों के कितने छात्रों ने आवेदन किए लेकिन इस बार महाविद्यालयों को यह जानकारी हासिल नहीं हो पा रही है।
समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन करने के दौरान छात्रों को आय व जाति प्रमाण पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। जिन छात्रों के पास यह प्रमाणपत्र नहीं हैं उनके आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। उधर, शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. प्रदीप कुमार का कहना है कि इस वर्ष समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश के आवेदन हो रहे हैं। कितने छात्रों ने आवेदन किया है, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें