फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: उर्मिल को छोड़कर चार बांधों से मिलेगा सिंचाई का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। जिले में एक बांध को छोड़कर शेष चार बांधों में भरपूर पानी है जिससे किसानों को सिंचाई के लिए दिक्कत नहीं होगी। किसानों की मांग पर सात नवंबर से चारों बांधों से नहरें चलाई जाएंगी। उर्मिल बांध में पानी कम होने से इसे पेयजल के लिए संरक्षित किया गया है जिससे श्रीनगर क्षेत्र के 18 गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलेगा।
जिले में अर्जुन, चंद्रावल, कबरई और मझगवां बांध भंडारण क्षमता के साथ भरे हैं जबकि यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध में इस बार पर्याप्त पानी नहीं भर सका है। उर्मिल बांध से श्रीनगर, सिजहरी व जिला मुख्यालय को पेयजल आपूर्ति होती है। पानी कम होने से सिंचाई विभाग ने उर्मिल बांध के पानी को पेयजल के लिए संरक्षित किया है। जिससे श्रीनगर क्षेत्र के पिपरामाफ, अतरारमाफ, इमिलिया, शमसेरा-फुटेरा, टपरियन, उरवारा, कैमाहा, बिलरही, ढिकवाहा समेत 18 गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग द्वारा टेल तक पानी पहुंचाए जाने के लिए नहरों की मरम्मत व सफाई कराई जा रही है। सिल्ट सफाई का काम अंतिम चरण पर है। विभाग ने 14 नवंबर से चार बांधों से नहरे खोले जाने का शेड्यूल जारी किया है, लेकिन किसानों ने एक सप्ताह पहले पलेवा के लिए पानी की जरूरत बताते हुए नहरों में जल्द पानी छोड़े जाने की मांग उठाई। किसानों की मांग पर अब सात नवंबर से नहरें चलेंगी।
विज्ञापन

वर्जन
उर्मिल बांध को छोड़कर शेष चार बांधों से सात नवंबर से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। नहरों की सफाई का काम अंतिम चरण पर है। टेल तक पानी पहुंचाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे।
संजय प्रसाद, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें