फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मांगों को लेकर सिंचाई कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
फोटो 30 एमएएचपी 11 परिचय-कलक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते सिंचाई संघ के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
= प्रमुख सचिव सिंचाई के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
विज्ञापन

महोबा। सिंचाई संघ शाखा महोबा की ओर से 12 सूत्री मांगों को लेकर आवाज बुलंद की गई है। इसको लेकर संघ के पदाधिकारियों ने प्रमुख सचिव सिंचाई के नाम संबोधित ज्ञापन अधिशासी अभियंता को साैंपा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष शादाब उद्दीन व मंत्री पवन सिंह ने एडीएम न्यायिक सुखवीर सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीनस्थ सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक व नलकूप चालक के पदों पर कार्यरत राजस्व संवर्ग के कर्मचारियों की कई समस्याएं दशकों से लंबित हैं। उन्होंने सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक और नलकूप चालक की लगभग 70 वर्ष पुरानी सेवा नियमावलियों में शीघ्र संशोधन किए जाने, नलकूप चालकों के 12,700 पद भरे जाने, 27,000 नए पद सृजित करने, सींचपाल के पदों पर भर्ती किए जाने, तीनों संवर्ग के कर्मचारियों को मोटरसाइकिल भत्ता प्रदान करने, एक अप्रैल 2005 से पूर्व नियुक्त व बाद में विनियमित कर्मचारियों की पूर्व सेवा जोड़कर पुराने पेंशन और अन्य सेवानिवृत्त लाभ दिए जाने, फील्ड कर्मचारियों को ई-ऑफिस से छूट दिए जाने व आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराए जाने आदि मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें