फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतरिक उड़ाका दल ने बीकॉम के छात्र को नकल करते दबोचा

विज्ञापन
परीक्षा के दौरान जांच करते नोडल अधिकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाएं कड़ी चौकसी के बीच संपन्न कराई जा रहीं हैं। शनिवार को आंतरिक उड़ाका दल ने एसके महाविद्यालय जैतपुर में एक छात्र को मॉडल पेपर के पन्नों से नकल करते पकड़ लिया। टीम ने छात्र की कापी सील करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी है। दोनों पालियों में पंजीकृत 4,757 छात्र-छात्राओं में से 178 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

जिले के 15 परीक्षा केंद्रों में महाविद्यालय की परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही है। शनिवार को प्रथम पाली मेें स्नातक और परास्नातक की परीक्षाओं में पंजीकृत 1,113 परीक्षार्थियों में से 1,069 ने परीक्षा दी जबकि 44 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष के मैनेजमेंट एकाउंटिंग का प्रश्नपत्र हल कराया गया। परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल में शामिल सत्येंद्र नारायण व वैभव श्रीवास्तव ने टीम के साथ एसके महाविद्यालय जैतपुर में चेकिंग की। इस दौरान एक छात्र को मॉडल पेपर के पन्नों से नकल करते पकड़ा गया। टीम ने छात्र की कापी सील कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। कालेज में नकलची पकड़े जाने से परीक्षार्थियों व ड्यूटी पर लगे शिक्षकों में हड़कंप मच गया। दूसरी पाली में पंजीकृत 3,644 छात्र छात्राओं में से 3,510 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 134 अनुपस्थित रहे। जिले के नोडल अधिकारी प्रो. सुशील कुमार ने बताया कि श्रीकिशोर गोस्वामी महाविद्यालय का सेंटर एसके महाविद्यालय जैतपुर गया था। जहां एक नकलची पकड़ा गया है। सीसीटीवी कैमरे की नजर में शांतिपूर्ण परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें